तिथि: 18-22 जनवरी 2027 | नई दिल्ली, भारत
नारीवादी नेतृत्व, आंदोलन निर्माण और अधिकार प्रशिक्षण (FLMBARI) – हिंदी
18 से 22 जनवरी 2027 | नई दिल्ली, भारत
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया आवेदन प्राप्त होने के साथ-साथ निरंतर जारी रहेगी, इसलिए हम आपको जल्द से जल्द आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
क्रिया (CREA) आपको नारीवादी नेतृत्व, आंदोलन निर्माण और अधिकार प्रशिक्षण (FLMBARI) के लिए आवेदन करने हेतु आमंत्रित करती है। यह पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह हिंदी में आयोजित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नारीवादी नेतृत्व, पैरवी और सामाजिक बदलाव के लिए आंदोलन निर्माण की रणनीतियों को मजबूत करना है। यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को सत्ता, असमानता और उत्पीड़न पैदा करने वाली सामाजिक संरचनाओं को समझने, उन पर सवाल उठाने और उन्हें चुनौती देने के लिए सामूहिक रणनीतियों पर विचार करने का अवसर प्रदान करता है।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से भारत में गैर-सरकारी संगठनों, समुदाय-आधारित समूहों और सामाजिक आंदोलनों में नेतृत्व की भूमिका निभा रही महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।
संवाद, सामूहिक अध्ययन और सहभागी शिक्षण प्रक्रियाओं के माध्यम से FLMBARI प्रतिभागियों को अपने अनुभवों पर विचार करने, नारीवादी समझ को गहरा करने, नेतृत्व की क्षमताओं को मजबूत करने और विभिन्न आंदोलनों के बीच संबंध तथा एकजुटता विकसित करने का अवसर देता है।
इस प्रशिक्षण में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और नारीवादी मुद्दों के बीच संबंधों को समझने तथा उन्हें प्रतिभागियों के अपने काम और सामाजिक संदर्भों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी:
इस प्रशिक्षण में विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाले नारीवादी कार्यकर्ता और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रस्तुतियों, समूह चर्चाओं, सामूहिक अध्ययन, चिंतनशील अभ्यासों, गतिविधियों और फिल्मों के माध्यम से सीखने और अपने अनुभव साझा करने के अवसर मिलेंगे।
पिछले FLMBARI प्रशिक्षणों में शामिल प्रतिभागियों ने साझा किया है कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें नए दृष्टिकोण विकसित करने, अपनी नेतृत्व शैली पर विचार करने और आंदोलन निर्माण के नए तरीकों को समझने में मदद की है।
1. “कई बार हम अपने समुदायों में लगातार काम करते रहते हैं, लेकिन हमें ऐसे अवसर बहुत कम मिलते हैं, जहाँ हम खुद रुककर सोच सकें और अपने काम व अनुभवों पर चिंतन कर सकें।”
2. “हम आमतौर पर सत्ता और शक्ति को सिर्फ सशक्तिकरण से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शक्ति का इस्तेमाल दूसरों पर नियंत्रण करने के लिए भी किया जा सकता है।”
3. “नेतृत्व कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे कुछ मिनटों में समझाया जा सके। यह एक विचारधारा है। अगर यह हमारे भीतर नहीं है, तो हम किसी और का नेतृत्व नहीं कर सकते।”
4. “अगर हम जाति को स्वीकार नहीं करते और उसकी भूमिका को नहीं समझते, तो हम सत्ता और भेदभाव की वास्तविकता को भी नकार रहे हैं।”
वे सभी व्यक्ति जो स्वयं को महिला के रूप में पहचानते हैं और भारत में गैर-सरकारी संगठनों, समुदाय-आधारित समूहों या सामाजिक आंदोलनों में मध्य या वरिष्ठ स्तर पर नेतृत्व की भूमिका निभा रहे हैं अथवा महिला अधिकारों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं, इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों के पास निम्नलिखित में से कम से कम एक क्षेत्र मेंदो साल का कार्य का अनुभव होना चाहिए:
हम विशेष रूप से संरचनात्मक रूप से हाशिये पर स्थित समुदायों से आने वाली महिलाओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, जिनके अनुभवों और दृष्टिकोणों को अक्सर नेतृत्व और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता।
संरचनात्मक रूप से हाशिये पर होने का क्या अर्थ है ?
संरचनात्मक रूप से हाशिये पर होने का अर्थ है कि समाज में मौजूद असमानताओं और भेदभावपूर्ण व्यवस्थाओं के कारण कुछ व्यक्ति या समुदाय अपने अधिकारों का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाते। इन बाधाओं के कारण वे अपने समुदायों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में सार्थक और प्रभावी रूप से भाग नहीं ले पाते तथा अपने जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में अपनी आवाज़ नहीं रख पाते।
यह प्रशिक्षण विशेष रूप से उन कार्यकर्ताओं को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो नारीवादी संगठन निर्माण, सामुदायिक नेतृत्व, पैरवी और सामाजिक बदलाव के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं तथा अपनी नेतृत्व क्षमता और आंदोलन निर्माण की समझ को मजबूत करना चाहते हैं।
महत्वपूर्ण: यदि आपने पहले क्रिया के FLMBARI प्रशिक्षण में भाग लिया है, तो कृपया दोबारा आवेदन न करें।
प्राप्त आवेदन पत्रों और आवेदकों के कार्य अनुभव के आधार पर कुल 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया आवेदन प्राप्त होने के साथ ही शुरू की जा सकती है। इसलिए इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पत्र भेजें।
केवल चयनित प्रतिभागियों को 15 दिसंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से चयन की सूचना भेजी जाएगी।
FLMBARI एक पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो पूरी तरह हिंदी में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण की सभी कार्यशालाएँ, प्रस्तुतियाँ, चर्चाएँ, समूह गतिविधियाँ, अध्ययन सामग्री और लेखन कार्य हिंदी में होंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से या समूह में अध्ययन करने तथा लिखित अभ्यासों में भाग लेने की आवश्यकता भी हो सकती है।
इसलिए सभी प्रतिभागियों के लिए हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने में सहज होना आवश्यक है।
यह प्रशिक्षण सामूहिक सीखने, संवाद और अनुभवों को साझा करने की प्रक्रिया पर आधारित है। सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की जाती है कि वे चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लें, अपने अनुभव साझा करें और सामूहिक सीखने की प्रक्रिया में योगदान दें।
प्रशिक्षण के पाँचों दिनों में सभी निर्धारित सत्रों में उपस्थित रहना अनिवार्य है।
सभी प्रतिभागियों को पूरे प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर रहना होगा। निर्धारित सत्रों के अतिरिक्त समूह अध्ययन और अन्य सामूहिक गतिविधियों में भी भाग लेने की आवश्यकता हो सकती है।
प्रशिक्षण की तिथि: 18 से 22 जनवरी 2027
स्थान: नई दिल्ली, भारत
अवधि: पाँच दिन (पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण)
सभी चयनित प्रतिभागियों को पूरे प्रशिक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहना आवश्यक होगा।
कृपया अपनी यात्रा की योजना निम्नलिखित समय के अनुसार बनाएँ:
सभी प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण के दौरान आयोजित सभी निर्धारित सत्रों और गतिविधियों में भाग लेना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण स्थल, आवास और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी चयनित प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएगी।
यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है।
चयनित प्रतिभागियों के लिए क्रिया द्वारा निम्नलिखित व्यवस्थाएँ की जाएँगी:
यदि कोई प्रतिभागी हवाई यात्रा करना चाहता/चाहती है, तो यात्रा की प्रतिपूर्ति उसी तिथि और उसी मार्ग के 2nd AC ट्रेन किराये की सीमा तक ही की जाएगी। इसके लिए संबंधित ट्रेन किराये का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
FLMBARI 2027 में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे आवेदन पत्र भरकर निर्धारित अंतिम तिथि तक भेजें।
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2026
निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएँगे।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए: यहाँ क्लिक करें
आवेदन पत्र के PDF संस्करण के लिए: यहाँ क्लिक करें
कृपया अपना भरा हुआ आवेदन पत्र इस ईमेल पते पर भेजें: flmbari.hindi@creaworld.org
ईमेल के विषय (Subject) में ‘FLMBARI 2027 – Application/आवेदन पत्र’ अवश्य लिखें।
चयन की सूचना: केवल चयनित प्रतिभागियों को 15 दिसंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
प्रशिक्षण स्थल, कार्यक्रम और सहभागिता से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी चयनित प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएगी।
FLMBARI सीखने, सवाल उठाने, अपने अनुभवों पर विचार करने, एकजुटता बनाने और नारीवादी नेतृत्व तथा सामूहिक कार्रवाई को मजबूत करने का अवसर है।
क्रिया उन सभी महिला नेतृत्वकर्ताओं, नारीवादी कार्यकर्ताओं और समुदायों के साथ काम करने वाले व्यक्तियों को आवेदन करने के लिए आमंत्रित करती है, जो महिला अधिकारों, नारीवादी आंदोलनों और सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमें आपके आवेदन का इंतज़ार रहेगा!