विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन 2026 - forms

विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन 2026

27 से 29 मई 2026 - नई दिल्ली

विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन 2026

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख़: 24 अप्रैल, 2026

विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन के बारे में नारीवादी आंदोलन में विकलाँगता खास करके विकलाँग महिलाओं के मुद्दे कहाँ हैं यह सोचना बहुत ज़रूरी है। जब हम समावेशी वातावरण की बात करते हैं और जब हम काम में इंटेरसेक्शनल (intersectional) नजरिया डालने की कोशिश करते हैं, यह ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है कि हम अलग-अलग पहचान की महिलाओं के मुद्दों को समझें। इन मुद्दों कहाँ और कैसे जुड़ रहा है भी समझना काफी ज़रूरी है। ठीक उसी तरह जब विकलांग महिलाओं की बात करते हैं तब हम क्या सिर्फ उनकी संसाधन तक पहुँच की बात करते हैं या फिर उनकी यौनिकता इन पहुंच को कैसे तय करती है वो भी सोचते हैं? कैसे उनकी यौनिकता , प्रजनन स्वास्थ्य, जेंडर उनके अलग अलग पहचान से जुडी है उसको भी समझने की कोशिश करते हैं? विकलांग महिलाओं के मुद्दे ख़ास करके उनके यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार प्राप्त करने में क्या चुन्नौतियाँ हैं और क्यों हैं? क्या इस पर बात होती है कि कानून और नीतियां विकलांग महिलाओं के अधिकार को लेकर क्या कहती है?

हम चाहेंगे कि आप इस अध्ययन में भाग लें और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक इस मुद्दे और इससे जुड़ी चर्चा को पहुंचाएं।  


अब तक इस अध्ययन से जुड़े कुछ मुख्य प्रशिक्षक 

विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन में कई विशेषज्ञ जो विकलांगता पर काम कर रहे हैं, युवा एवं महिला कार्यकर्ता, एवं संस्था हेड आदि सेशन लेने में शामिल होंगे। यह अध्ययन ख़ास करके विकलाँग महिलाएं नेतृत्व करेंगी। पिछले सालों के प्रशिक्षक  -

  • निधि गोयल 

  • श्रीनिधि राघवन 

  • दीपिका जैन

  • शम्पा सेनगुप्ता

  • जीजा घोष

  • आभा खेत्रपाल 

  • रेणु अदलखा

  • मुरलीधरन विश्वनाथ

 मुख्य विषय जिन पर चर्चा होगी

  • विकलांगता क्या है? विकलांगता के मॉडल्स।  

  • विकलांगता, यौनिकता, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार

  • विकलांगता, यौनिकता और जेंडर आधारित हिंसा

  • विकलांगता और यौनिकता का जाति, परिवार, विवाह के साथ जुड़ाव 

  • अंतर्राष्ट्रीय कानून और राष्ट्रीय नीतियां और कानून (सीईडीएडब्ल्यू, सीआरपीडी, आरपीडी) 

  • कानूनी क्षमता, सहमति और विकलांगता

  • मनोसामाजिक विकलांगता, मानसिक स्वास्थ्य और इसके प्रतिच्छेदन

  • भाषा और विकलांगता

  • संस्थाओं में विकलांगता के मुद्दे पर कैसे काम करें?


प्रतिभागी और चुनाव

  • वह सभी व्यक्ति जो खुद को महिला मानते हैं 

  • जो स्वयं को हाशिए पर खड़े समुदाय का सदस्य मानते हैं और कम से कम दो वर्षों से सामाजिक मुद्दों या महिलाओं से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।इस प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • आवेदन पत्र और कार्य अनुभव के आधार पर 20-25 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। 

  • सभी सत्र और प्रशिक्षण से जुड़े अध्ययन के लिए लेख हिंदी में होंगे | इस प्रशिक्षण के दौरान भी व्यक्तिगत या समूह में पढ़ने की आवश्यकता हो सकती है। अतः सभी प्रतिभागियों को हिंदी में पढ़ना और लिखना आना आवश्यक है |

  • क्रिया आपसे निवेदन करती है की जल्द से जल्द अपने आवेदन पत्र हमें भेजें | आवेदन पत्र और कार्य अनुभव के आधार पर 20 प्रतिभागी चुने जायेंगे। सभी प्रतिभागियों को पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहना पड़ेगा।

  • यह पाठ्यक्रम 27–29 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है | 

  • कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद साझा की जाएगी। केवल चयनित प्रतिभागियों को 25 अप्रैल 2026 तक चयन की सूचना भेजी जाएगी।

प्रशिक्षण शुल्क - यह प्रशिक्षण निःशुल्क है | 

तिथि और स्थान: विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन" क्रिया द्वारा संचालित एक 3-दिवसीय आवासीय अध्ययन कार्यक्रम है, जो 27-29,मई 2026 तक दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को 26 मई की दोपहर तक दिल्ली पहुंचना होगा और पूरे अध्ययन अवधि के दौरान वहीं रहना आवश्यक होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के अगले दिन, 30 मई को वे अपनी वापसी यात्रा कर सकते हैं।प्रतिभागियों को द्वितीय श्रेणी एसी (AC-2) ट्रेन टिकट का किराया प्रदान किया जाएगा।


आवेदन की आखरी तिथि: आवेदन पत्र या ऑडियो प्रस्तुतिहमें 24 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले पहुँच जाने चाहिए | निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे | केवल चुने हुए प्रतिभागियों को चुनाव की सूचना अप्रैल 25, 2026 तक भेजी जायेगी|


विशेष: प्रतिभागियों के आवेदनों के आधार पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। अतः आपको जल्द से जल्द प्रशिक्षण के लिए अपना आवेदन पत्र  या ऑडियो प्रस्तुतिभेजने का अनुरोध किया जाता है। 


नोट: प्रतिभागियों की विकलांगता से संबंधित आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आने-जाने और प्रशिक्षण के दौरान रहने के समय, आपकी पहुंच से जुड़ी आवश्यकताओं में क्रिया द्वारा सहयोग किया जाएगा। कृपया अपनी किसी भी विशेष पहुंच-संबंधी जरूरतों के बारे में हमें अवश्य बताएं।  




दिशा निर्देशन

  • अपने नवीनतम सीवी (दो पेज से अधिक नहीं) का एक छोटा संस्करण संलग्न करें।

  • यदि किसी संगठन से जुड़े है, तो कृपया इस संस्थान में आपकी भागीदारी का समर्थन करते हुए अपने संगठन के प्रमुख का एक पत्र शामिल करें।

  • यदि आप किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं, तो कृपया एक सिफारिश पत्र शामिल करें।

  • अपने जवाब को स्पष्ट अक्षरों में लिखें या टाइप करें।

  • सभी सवालों के जवाब दिए जाने चाहिए।

  • इसमें कोई भी जवाब गलत या सही नहीं है इसलिए निवेदन है की आवेदक अपना आवेदन पत्र स्वयं भरें।चयन प्रक्रिया के दौरान, यदि आवश्यक हुआ, तो आवेदकों से साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जा सकता है।

  • जो प्रतिभागी लिखकर संवाद करने में कठिनाई महसूस करते हैं, वे हमें उत्तरों की रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। कृपया उत्तर देने से पहले प्रश्न संख्या का उल्लेख करना न भूलें। आप अपनी ऑडियो प्रस्तुति ईमेल द्वारा DSROIHindi@creaworld.org पर भेज सकते हैं या इसे गूगल ड्राइव/ड्रॉपबॉक्स पर अपलोड करके हमारे साथ लिंक साझा कर सकते हैं (सुनिश्चित करें कि लिंक सभी के लिए सुलभ हो, निजी न हो)। ईमेल भेजते समय या ड्राइव लिंक साझा करते समय, कृपया विषय पंक्ति में "विकलांगता, यौनिकता और अधिकार अध्ययन 2026 ऑडियो प्रस्तुति" लिखें।



व्यक्तिगत सूचना
कार्य संबंधी सूचना


शैक्षिक पृष्ठभूमि

["field77,input","field78,input","field79,input","field80,input","field81,input","field82,input","field84,input","field85,input","field86,input","field87,input","field88,input","field89,input","field90,input","field91,input","field92,input","field93,input","field94,input","field95,input","field96,textarea","field97,textarea","field98,textarea","field99,textarea","field100,textarea","field101,textarea","field102,textarea","field103,textarea","field104,textarea","field105,textarea"]
Fields with asterisk * are required.
 
Please wait...

Successful submission

केवल चुने हुए प्रतिभागियों को चुनाव की सूचना 25 मई 2026 तक भेजी जायेगी |


आवेदन पत्र हमें  19अप्रैलतक या उससे पहले पहुँच जाने चाहिए। कृपया अपने आवेदन पत्र को भरकर DSROIHindi@creaworld.org पर स्कैन कर के ई-मेल करें।

केवल चुने हुए प्रतिभागियों को चुनाव की सूचना 25 मई  2026 तक भेजी जायेगी | 

(नोट: हमारे पास फ़ॉर्म का अंग्रेज़ी संस्करण नहीं है)


आप इसका सुलभ संस्करण यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं: 

पीडीएफ 

वर्ड

Cookie Consent
This website sets cookies, some from partner organizations, to run smoothly. Third-party cookies are non-essential but are required for features on the site, e.g. video playback. By clicking 'I accept', you consent to the use of cookies on this website.
https://www.creaworld.org/inner.php/ajax

CREA envisions a just and peaceful world, where everyone lives with dignity, respect and equality. We build feminist leadership, expand sexual and reproductive freedoms, and advance human rights of all people.
Read More
decorative